{"_id":"5c58ac90bdec224d9d195671","slug":"151549315216-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी-पीजी रेग्युलर में दो दिन परीक्षा फार्म भरने का फिर मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी-पीजी रेग्युलर में दो दिन परीक्षा फार्म भरने का फिर मौका
विज्ञापन
मेरठ-सहारनपुर मंडल के सभी जिलों के लिए जरूरी
छह फरवरी तक भर सकते हैं रेग्युलर और प्राइवेट दोनों फार्म
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूनिवर्सिटी ने यूजी रेग्युलर में एक बार फिर परीक्षा फार्म भरने के लिए दो दिन का मौका दिया है। छह फरवरी तक छात्र-छात्राएं रेग्युलर में ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इससे पहले यूनिवर्सिटी रेग्युलर में कई बार परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा चुकी थी। इसके बाद भी छात्र-छात्राएं रह गए थे। प्राइवेट फार्म के साथ ही यूनिवर्सिटी ने अब रेग्युलर के छात्रों को ये मौका दिया है।
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में भरे जा रहे प्राइवेट परीक्षा फार्म की संख्या बुधवार रात तक एक लाख 84 हजार 372 पहुंच गई है। प्राइवेट फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर यूनिवर्सिटी छह फरवरी कर चुकी है। इसके बाद फार्म भरने की तिथि नहीं भरी जाएगी। प्राइवेट फार्म भरने में बड़ी संख्या में छात्रों को परेशानी आ रही है। सबसे ज्यादा समस्या फीस कटने के बाद अपडेट नहीं होने की है। इसके चलते यूनिवर्सिटी में रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं चक्कर काट रहे हैं। पहली बार यूनिवर्सिटी अपने स्तर से प्राइवेट फार्म भरवा रही है। इस बार सबसे ज्यादा परेशानी उन छात्रों को आ रही है जिनकी बैक है या जिन्होंने पिछले साल परीक्षा नहीं दी थी। इसके अलावा कॉलेज भरने में भी सेकेंड और थर्ड ईयर के छात्रों को परेशानी आ रही है।