फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ो दिन से गांव सांधन में तेदु देखे जाने से गांव वाले दहशत में हैं।

ो दिन से गांव सांधन में तेदु देखे जाने से गांव वाले दहशत में हैं।

Sun, 06 Jan 2019 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
ो दिन से गांव सांधन में तेदु देखे जाने से गांव वाले दहशत में हैं।
मवाना। गांव सांधन के जंगल में दो दिन से तेंदुए की झलक दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। जिस कारण ग्रामीण अकेले खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। वहीं, वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनोद कुमार का कहना है कि दो दिन से टीम गांव सांधन जा रही है। हालांकि उसे तेंदुआ नहीं दिखाई दिया है। जिन पैरों के निशानों को ग्रामीण तेंदुए के बता रहे हैं वे गीदड़ के हैं।
विज्ञापन

दो दिन तक गांव ढिकौली के जगंल में दिखाई देने के बाद अब गांव सांधन के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। उनका कहना है कि उक्त जानवर के पैर के निशान खेतों में दिखाई दिए हैं। गांव सांधन निवासी बंटी ने बताया कि उनके खेत में अजीब से किसी जानवर के पैरों के निशान दिखाई दिए हैं। वहीं, इसी गांव के रवि कुमार का कहना है कि तेंदुआ दिखाई देने की बात दो तीन ग्रामीणों ने स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वन विभाग की टीम गांव में आई थी तथा जांच करके चली गई। उन्होंने वन विभाग द्वारा पिंजरा आदि लगाने से इनकार किया। वहीं, इस संबंध में वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनोद कुमार का कहना है कि वे लोग शुक्रवार को भी सूचना मिलने पर गांव सांधन गए तथा शनिवार को भी पहुंचे थे। तेंदुआ के पदचिह्न नहीं मिले हैं। जिन पैरों के निशानों को ग्रामीण तेंदुए के बता रहे हैं वे गीदड़ के हैं। उनका कहना था कि अभी कोई पिजरा आदि नहीं लगाया गया है। महज नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
वन विभाग की टीम ने जंगल में पहुंचकर जांच की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed