{"_id":"5bede171bdec22694f461d76","slug":"151542316401-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने किया स्टेडियम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने किया स्टेडियम का निरीक्षण
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो शूटिंग रेंज: डीएम
मेरठ। खेल प्रतिभाओं को सुनहरा अवसर व सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 10 मीटर शूटिंग रेंज व लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। डीएम अनिल ढींगरा ने बृहस्पतिवार को स्टेडियम का दौरा कर शूटिंग रेंज व लॉन टेनिस कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होेंने शूटिंग रेंज को अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक एवं वातानुकूलित बनाने पर जोर दिया। साथ ही निर्माणाधीन लॉन टेनिस कोर्ट का अवशेष कार्य 22 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 10 मीटर शूटिंग रेंज व लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की व्यवस्था एमडीए से कराई गई थी। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने निरीक्षण करते हुए 10 मीटर शूटिंग रेंज को अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक एवं वातानुकूलित बनाए जाने तथा क्रिटिकल गैप से निर्मित किए जा रहे लॉन टेनिस कोर्ट के संबंध में कार्यदायी संस्था को निर्देशित दिया कि वह 22 नवंबर तक शेष कार्यों को प्रत्येक दशा में पूर्ण कर युवाओं को समर्पित करें।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने तरण ताल के समीप संचालित तीरंदाजी के प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को तीर, टारगेट आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शूटिंग रेंज को और आधुनिक बनाने के लिए जितने भी धन की आवश्यकता होगी वह उसकी पूर्ति कराएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बातें:
जिलाधिकारी ने किया शूटिंग रेंज व लॉन टेनिस कोर्ट का निरीक्षण
22 नवंबर तक लॉन टेनिस कोर्ट के अवशेष कार्य को पूरा कराने के दिए निर्देश