फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस को शुगर मिल में जाने से रोकना पड़ा भारी झल्लाई पुलिस ने किए सात ओवरलोड ट्रक सीज।

पुलिस को शुगर मिल में जाने से रोकना पड़ा भारी झल्लाई पुलिस ने किए सात ओवरलोड ट्रक सीज।

Sun, 07 Jan 2018 10:01 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को शुगर मिल में जाने से रोकना पड़ा भारी झल्लाई पुलिस ने किए सात ओवरलोड ट्रक सीज।
मवाना। शुगर मिल में बदमाश की जानकारी पाकर पुलिस रविवार सुबह वहां पहुंची परंतु वह फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने सात ओवरलोड ट्रक सीज किए। कई बार नगर के लोगों द्वारा ओवरलोड वाहनों की शिकायत की गई है। उधर, क्षेत्राधिकारी ने भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मिल में एक बदमाश की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। मिल कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला। जिस कारण मिल में पुलिस की गाड़ी प्रवेश नहीं कर सकी। पुलिस गाड़ी बाहर खड़ी करके बदमाश को पकड़ने अंदर पहुचीं। हालांकि उस समय तक बदमाश फरार हो चुका था। मिल कर्मचारी पुलिस के कहने पर गेट को खोल देते तो कामयाबी मिल सकती थी। पुलिस खाली हाथ मिल से लौट गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर सात ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। चौकी के पास अभियान चलाकर पुलिस ने चालक कासिम पुत्र तैय्यब निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह, संदीप पुत्र सतीश निवासी कल्याण सिंह, रविंद्र पुत्र धनपाल निवासी कैलाशपुरी बहसूमा, विचित्र पुत्र गजराज निवासी ग्राम नंगलामल, पांचवां इंतखाब पुत्र इंसाफ अली निवासी जिसोरी, आरिफ पुत्र आस मौहम्मद निवासी रछोती अैर जॉनी पुत्र कैलाश चंद निवासी कासिमपुर हापुड़ के ट्रकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed