{"_id":"5b6763174f1c1ba23e8b553a","slug":"151533502231-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान भी स्वच्छ नहीं हो सका शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान भी स्वच्छ नहीं हो सका शहर
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई को लेकर गंभीर नहीं निगम
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान भी नगर निगम प्रशासन शहर की स्वच्छता में सुधार नहीं कर पाया है। बाईपास, दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर नियमित सफाई ओर चूना पट्टी नहीं हो रही है। अभी तक कांवड़ शिविरों के पास डस्टबिन भी नहीं रखे गए हैं। यहां तक कि निगम अधिकारी कांवड़ मार्गों का निरीक्षण भी नहीं कर रहे हैं।
कांवड़ियों की सेवा में सैंकड़ों कांवड़ शिविर लगे हैं। प्रतिदिन शिविरों से पत्तल, दोने, प्लास्टिक गिलास आदि का कूड़ा निकल रहा है। लेकिन कूड़े को उठाने के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन की मानें तो शहर के सभी कांवड़ मार्गों पर लगे शिविरों की सफाई को दो दो सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जो दो टाइम सफाई करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि मौके की स्थिति को देखा जाए तो गंदगी फैली है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि सोमवार से सभी शिविरों के आसपास डस्टबिन रखवाए जाएंगे। निरीक्षण करके सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। लापरवाह सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।