{"_id":"5b4912604f1c1b39748b479a","slug":"151531515488-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की छुट्टी के बाद लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की छुट्टी के बाद लगा जाम
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों की छुट्टी के बाद लगा जाम
वेस्ट एंड रोड पर वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस से उलझे
जाम में एक वाहन की साइड लगने से स्कूटी से गिरी महिला
मेरठ। स्कूलों की छुट्टी के बाद का जाम कम होने का नाम नहीं ले रहा। ट्रैफिक पुलिस अफसरों ने खुद टीएसआई और एचसीपी वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय तैनात कर रखे हैं। लेकिन आए दिन जाम की समस्या बन रही है।
शुक्रवार दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के समय वेस्ट एंड पर जाम लग गया। जाम में बच्चों को ले जाने वाले ऑटो, ई रिक्शा और बच्चों के अभिभावकों के वाहन भी फंस गये। छुट्टी के समय वनवे व्यवस्था लागू होने के के चलते टीएसआई डीडी दीक्षित ने अन्य वाहनों को दूसरे रास्ते की तरफ डायवर्ट कर दिया। इस दौरान वाहन चालक पुलिस से भिड़ गये। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों के फोटो चालान भी किए। वेस्ट एंड पर वाहनों के कारण बच्चों को पैदल निकलने में भी परेशानी हुई। वहीं सोफिया के बाहर छुट्टी के बाद वाहनों की सड़क पर लंबी कतार लग गई। छीपीटैंक स्थित शिव चौक के पास भी जाम जैसी स्थिति बनी रही। शिव चौक से एनएएस रोड की तरफ भी बच्चे जाम में फंसे रहे। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजेपई का कहना है कि स्कूलों की छुट्टी के समय टीआई और टीएसआई की अलग से एक घंटे के लिए ड्यूटी लगाई गई है। उसके बाद भी बच्चों की अधिक संख्या होने के कारण जाम जैसी स्थिति बन रही है।