फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला बंदियों की साइको लाजिस्ट करेंगी काउंसलिंग

महिला बंदियों की साइको लाजिस्ट करेंगी काउंसलिंग

Wed, 23 May 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
महिला बंदियों की साइको लाजिस्ट करेंगी काउंसलिंग
अब महिला बंदियों की क्लास लेंगी शिक्षिका
विज्ञापन

मेरठ। देशभर की जेलों में महिला बंदियों के सुधार के लिए राजकीय विधित प्राधिकरण ने अच्छी पहल की है। महिला बंदियों की जेल में जाकर शिक्षिकाएं क्लास लेगी। डॉक्टरों की टीम चेकअप करने में लगी है। मनोवैज्ञानिक भी जेल में जाकर महिला बंदियों की मानसिकता के बारे में जानकारी लेंगे। बताया गया कि यह अभियान जेलों में दस दिन तक चलेगा।

जेल में 116 महिला निरुद्ध
चौधरी चरणसिंह जिला कारागार मेरठ में 116 महिला बंदी है। जेल वरिष्ठ अधीक्षक बीडी पांडेय का कहना है कि महिला बंदियों की काउंसलिंग कराने के लिए पहली बार ऐसी पहल हुई है। महिला बंदी अक्सर तनाव में होती है। जिनकी काउंसलिंग होना बेहद जरूरी था। इससे पहले महिला बंदियों की काउंसलिंग नहीं होती थी। जिसके चलते वह जेल में खाना भी नहीं खाती थी।
विज्ञापन


11 बच्चों का जेल में बचपन
मेरठ जेल में 11 बच्चों का बचपन कट रहा है। बताया जा रहा है कि महिला बंदी के साथ छह साल के बच्चे जेल में रहते है। दहेज हत्या, पति की हत्या समेत ऐसी 11 महिलाएं जेल में है। उनके साथ उनके बच्चे भी जेल में रहने को मजबूर है। इन बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था बनाई है। राजकीय विधित प्राधिकरण ने इन बच्चों हेल्थ चेकअप, खाने पीने के साथ-साथ पढ़ने की भी प्लानिंग बना रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव से मुक्ति के लिए बना प्लान
राजकीय विधित प्राधिकरण के द्वारा जेल में बंद महिलाओं को तनाव से मुक्त रखने के लिए यह प्लान बनाया गया है। महिला बंदियों को पढ़ाने के लिए जिला विद्यालय से विशेषज्ञ महिला शिक्षिकाओं के 26 मई को भेजने की बात कही गई है। जिला विधायक निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि शिक्षिकाओं की एक टीम बनाई है। जेल में महिला बंदियों के बारे में जानकारी ली जाएगी। पढ़ी लिखी महिला बंदी जेल में अन्य बंदियों को पढ़ाती है, उनको पढ़ाने के गुर बताएंगी।

खास बातें:
राजकीय विधित प्राधिकरण के तहत लगा कैंप
मनोवैज्ञानिक भी बंदियों की करेगी काउंसलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed