फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण

बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण

Wed, 09 May 2018 03:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण
मेरठ। वकीलों और न्याय प्रणाली से जुड़े न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का एक ही उद्देश्य होता है कि जरूरतमंद को न्याय मिले। खुशनुमा माहौल में रहने और काम करने से उसके परिणाम सार्थक होते हैं।
विज्ञापन

यह बात मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित समिति के शपथ ग्रहण समारोह में कही। कचहरी के पं. नानक चंद सभागार में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक आय में से कुछ हिस्सा समाज व गरीब वर्ग के उत्थान के लिए खर्च करना चाहिए। वकील हमेशा से देश में अग्रणी रहे हैं।
विज्ञापन

जिला जज आलोक सक्सेना ने संबोधन में कहा कि हम लोग प्रवासी हैं, जो कुछ दिनों के लिए आते हैं। हम सभी का उद्देश्य यही रहता है कि मुकदमों का शीघ्र निस्तारण हो। हर समस्या का समाधान मिल बैठकर किया जाए। मेरे सामने जो भी समस्या आती है उसका शीघ्र निस्तारण होता है। वे नई कमेटी से कार्यदिवस बढ़ाने की अपेक्षा करते हैं ताकि मुकदमों का बोझ कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि उन्हें वकीलों से रोजाना ही कुछ न कुछ नया सीखने के लिए मिलता है। अगर कोई परेशानी होती है तो वह वरिष्ठ वकीलों से बातचीत कर उसका हल निकाल लेते हैं। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि मेरठ उनके लिए नया नही है। मेरठ की बार एसोसिएशन क्रांतिकारी रही है। कचहरी न्याय का मंदिर है जिसका सभी सम्मान करते हैं। अगर वकीलों की कोई समस्या होगी तो उसके लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को विश्वास में लेकर कार्य किया जाएगा। मेरठ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त व जिला जज एवं विशिष्ट अतिथि डीएम और एसएसपी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चुनाव अधिकारी आरएच अंसारी, जगदीश गिरी व नगेंद्र यादव ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक सिंघानिया व मनोज गुप्ता, महामंत्री देवकी नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज सोम सहित कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
बेंच के लिए करो या मरो
मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी ने कहा कि उनका उद्देश्य हाईकोर्ट बेंच आंदोलन को मजबूती से चलाना है। यह चुनावी वर्ष है। आंदोलन के लिए बिना समझौता करो या मरो के सिद्धांत पर आंदोलन चलाएंगे। 10 मई का दिल्ली कूच निरस्त हो चुका है। जल्द ही केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय करेंगे। वहीं, महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि कचहरी में कार्यदिवस बढ़ें, वादों के निस्तारण में तेजी आए और बेंच के लिए आंदोलन तेजी से चलाया जाए।

ये रहे उपस्थित
समारोह में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव नागर, महामंत्री प्रवीण सुधार, संदीप चौधरी, चौ. जगदीश सिंह सिरोही, कुलवंत सिंह, गजेंद्र सिंह धामा, महेंद्र पाल शर्मा, डॉ. ओपी शर्मा, चौ. ब्रह्मपाल सिंह, डीडी शर्मा, रामकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, अजय त्यागी, केपी शर्मा, संजय शर्मा, अमित दीक्षित, राजीव शर्मा, मनोज गुप्ता, अजय शर्मा, तरुण ढाका, राजसिंह अनिल जंगाला, अनिल तोमर, स्वर्ण सिंह, चरण सिंह, पीतांबर त्यागी, मोहित कालरा, राजपाल बिल्टोरिया आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
मेरठ बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह
मंडलायुक्त, जिला जज, डीएम और एसएसपी ने दिया संबोधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed