{"_id":"5a50eacd4f1c1bd5178b542a","slug":"15152526015-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही किसानों को आने लगी थी पर्चियों की समस्यां। करीब दो माह बित जाने पर भी नहीं निकला कोई समाधान। कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही किसानों को आने लगी थी पर्चियों की समस्यां। करीब दो माह बित जाने पर भी नहीं निकला कोई समाधान। कुछ
Updated Sat, 06 Jan 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
मवाना।
मवाना शुगर मिल से संबद्ध किसान गेहूं की बुआई नहीं हो पाने की वजह से परेशान हैं। वे ईख के खेत खाली करने के लिए पर्चियों की खातिर समिति के चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को करीब बीस गांव के लोगों ने गन्ना समिति पहुंचकर पर्ची नहीं मिलने एवं इंडेंट बढ़ाने पर हंगामा किया। गन्ना समिति सचिव का कहना कि इंडेंट ठीक चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि नगर की परीक्षितगढ़ रोड स्थित शुगर मिल का पेराई सत्र चालू हुए करीब दो माह गुजर गए हैं। समिति द्वारा पर्ची एवं इंडेट की समस्या अभी बरकरार है। कई बार आसपास के क्षेत्र के किसान समिति पर पर्ची की मांगों को लेकर हंगामा कर चुके हैं। हालांकि अभी तक न तो पर्ची आवक की स्थिति सुधरी और न ही इंडेंट में कोई सुधार आया। क्षेत्र के किसान गेहूं की बुआई को लेकर चिंतित हैं। क्योंकि क्षेत्र के काफी किसान ऐसे जिनके गेेहूं की बुआई अभी तक नहीं हुई। शनिवार को गन्ना समिति में आसपास के करीब बीस गांवों के किसानों ने पहुंचकर हंगामा किया। किसानों ने पर्याप्त पर्ची मिलने एवं इंडेेट बढ़ाने की मांग की। पर्ची की मांग कर इस दौरान मिल क्षेत्र के मारकपुर, ततीना, सांधन, कूड़ी कमालपुर, भैंसा, खेड़ी, रसूलपुर गांवड़ी, बिराना जंधेड़ी एवं बली आदि गांवों के किसान मौजूद रहे।