फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सफाई मजदूर संगठन ने वेतन की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।

सफाई मजदूर संगठन ने वेतन की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।

Sat, 06 Jan 2018 06:45 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
सफाई मजदूर संगठन ने वेतन की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।
मवाना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की मवाना शाखा ने उपजिलाधिकारी से तीन माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं, कर्मचारियों को शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की मवाना शाखा ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि पालिका के समस्त कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण बच्चों की स्कूल फीस और परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कर्मचारियों को तत्काल वेतन दिलाए जाने की मांग की। वहीं, समस्त कर्मचारियों को सर्दी के मौसम के मद्देनजर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को शीघ्र गर्म वर्दी दिलाने की आवश्यकता बर्ताई। वहीं, पालिका कर्मचारियों के लिए बूट, दस्ताने एवं मुंह पर मास्क दिलाया जाए। जिससे कर्मचारी किसी हादसे का शिकार न हो। ज्ञापन पर अध्यक्ष संजय कुमार और महामंत्री राजेश के हस्ताक्षर हैं। इस संबंध में चेयरमैन अयूब कालिया का कहना है कि सोमवार को कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित
मवाना। एसवीएस एजूकेशनल पार्क मवाना में आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एसवीएस के संस्थापक सुरेश पाल सिंह एवं मुख्य अतिथि प्रेम नागर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य जेएस राणा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतिभा को निखारने का संस्था का शुरू से प्रयास रहा है। संस्था इस कार्य में गतिपूर्ण रूप से कार्यरत है। प्रतियोगिता संचालक आकाश गेजवाल ने बताया कि फाइनल में पहुंचने वाले प्रतिभागियों को वीडियो एलबम में कार्य करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed