फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगा को साफ करने का लिया संकल्प

गंगा को साफ करने का लिया संकल्प

Thu, 22 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
गंगा को साफ करने का लिया संकल्प
मेरठ। विकास भवन में बुधवार को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें कई विभागों के अधिकारियों और गंगा किनारे बसे गांवों के प्रधानों ने गंगा को पूरी तरह से साफ करने का संकल्प लिया। लोगों को इस अभियान से जोड़ने की शपथ ली।
विज्ञापन

वन विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम को वर्ल्ड फॉरेस्ट डे के रूप में मनाया गया। गंगा किनारे बसे गांवों के प्रधानों से कहा गया कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सबसे बड़ी भूमिका लोगों की है। ऐसे में जन जागरूकता फैलाएं कि गंगा हमारी जीवन दायिनी है। गंगा में गंदगी फैलाने से लोगों को रोकने के साथ ही इसे निर्मल बनाने के लिए अपने विचार भी दें। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा किनारे बसे गांवों में हर्बल गार्डन विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है। चार गांवों में जुलाई माह में 36 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इन गार्डन को संवारने की जिम्मेदारी ग्राम सभा के साथ ही स्कूलों को भी दी जाएगी। डीएफओ ने कहा कि स्कूली बच्चों को भी गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक करें। इस दौरान कई विभागों की तरफ से अब तक की कार्य योजना भी रखी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कि गंगा को निर्मल बनाने के लिए जहां विभागों को मशक्कत करनी होगी वहीं समाज के सभी लोगों को इस तरफ जागरूक करना होगा। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी के बच्चों ने गंगा पर एक सुंदर नाटिका पेश की। इस मौके पर डीएफओ अदिति शर्मा, सीडीओ आर्यका अखौरी, एडीएम एसपी पटेल, डीपीआरओ आलोक शर्मा, डब्लूडब्लूूएफ संजीव यादव, एक्सईएन पीडब्लूडी प्रताप सिंह, पर्यावरणविद् मधु वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed