{"_id":"5a9c55894f1c1b21308b4b11","slug":"151520194953-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों को कांग्रेस से जोड़ेंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों को कांग्रेस से जोड़ेंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीक सिद्दीकी कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सोमवार को पहली बार मेरठ आएंगे। सिद्दीकी के आने से शहर में उनके समर्थित कुछ बसपा नेताओं के पार्टी में आने की अटकलें भी शुरू हो गई हैं। हालांकि पार्टी नेताओं ने इससे इंकार किया है। नेताओं का कहना है कि वे पहले ही अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो चुके हैं। कुछ और लोगों का मन पार्टी ज्वाइन करने का है तो उनका स्वागत है।
सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भगवान पैलेस में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें बसपा से बाहर किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत किया जाएगा। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस ज्वाइन करते हुए कहा था कि अभी हाशिये पर चल रहे और कुछ नेता एवं कार्यकर्ता उनके साथ आ सकते हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि समारोह के दौरान कुछ और बसपा नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने इन अटकलों पर विराम लगाया है। शर्मा का कहना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी एक प्रभावशाली नेता हैं। उनके आने से पार्टी को ताकत मिली है। भगवान पैलेस में उनके सम्मान में स्वागत समारोह रखा गया है।