{"_id":"5a947c884f1c1b0a7b8b95ff","slug":"151519680648-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से की राशन डीलर्स की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से की राशन डीलर्स की शिकायत
Updated Tue, 27 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
डीएम से राशन डीलर्स की शिकायत
मेरठ। जिला कांग्रेस कमेटी यूपीए फ्लैगशिप निगरानी समिति के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को डीएम से मिला। उन्होंने राशन वितरण में अनियमितता को लेकर डीलर्स के खिलाफ शिकायत की। जिलाध्यक्ष मुल्ला जी अशरफ ने आरोप लगाया कि तालिब, बिजेश, मेहराज, शमशाद, विजय, मतीन आदि राशन डीलर्स गेहूं, चावल व मिट्टी के तेल की कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी सस्ता गल्ला डीलर्स की जांच कराने की मांग की है। जांच में दोषी मिलने वाले डीलर का लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने उपभोक्ताओं की समस्याओं से डीएम को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता कपिल दीक्षित, प्रियंक कुमार, सलीम आदि रहे।