फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रैली में रहा पुलिस का कड़ा पहरा

रैली में रहा पुलिस का कड़ा पहरा

Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
रैली में रहा पुलिस का कड़ा पहरा
मेरठ। मोहिउद्ीनपुर शुगर मिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 2500 पुलिसकर्मियों के अलावा लखनऊ से एटीएस और स्पेशल कमांडो भी डेरा डाले हुए थे। हाईवे से लेकर जनसभा तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आठ एडिशनल एसपी, 25 सीओ, 34 थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर, 160 दरोगा/एचसीपी, एक हजार सिपाही, आठ कंपनी पीएसी/आरआरएफ के अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ी, डॉग स्क्वाएड, बम निरोधक दस्ता तैनात किए गए थे। तीन स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए थे। चेकिंग के बाद ही जनसभा स्थल पर पहुंचा जा रहा था। कार्यक्रम स्थल को एक दिन पहले ही रात में सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया था। हेलीपैड पर एसपी देहात राजेश कुमार और दो सीओ तैनात थे। जबकि मंच की सुरक्षा व्यवस्था एसपी क्राइम शिवराम यादव के पास थी। एसपी सिटी मानसिंह चौहान और एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई को पंडाल में लगाया गया था।
विज्ञापन

लापरवाही देखकर एसएसपी भड़कीं
दोपहर करीब 12:30 बजे मंच से भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में सहयोग करे। पंडाल में जिन स्थानों पर कुर्सी हैं, वहां जनता को आने दिया जाए। भीड़ को पुलिस रोके नहीं। कुछ देर बाद एसएसपी मंजिल सैनी भी मुख्य गेट पर पहुंच गईं। इस दौरान देखा तो ड्यूटी में तैनात सिपाही से लेकर सीओ तक कुर्सी पर बैठे हैं। यह देखकर एसएसपी भड़क उठीं और पुलिस कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। एक सीओ से कहा कि क्या कुर्सी पर बैठने की ड्यूटी है। क्या पुलिस तमाशा देखने के लिए लगाई गई है। एसएसपी की फटकार के बाद सिपाही से लेकर थाना प्रभारी और सीओ के भी होश उड़ गए। बाद में एसएसपी ने रैली में पहुंचे लोगों को समझाकर कहा कि पंडाल में जहां कुर्सी हैं वहां बैठें। पंडाल और आसपास आराम से भाषण सुनें। जनता की सुरक्षा के लिए ही पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के प्रति अलर्ट रही पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था और काले झंडे को लेकर पुलिस अलर्ट रही। भीड़ में कई बार एसएसपी और एसपी सिटी भी पहुंचे। खुफिया विभाग की टीम भी अलर्ट थी। मीडिया गैलरी के आसपास भी पुलिस की कड़ी नजर रही। संदिग्ध लोगों की जैकेट और शाल भी उतरवाए गए। देखा गया कि कहीं किसी शरारती तत्व ने कोई काला झंडा या अवांछनीय वस्तु तो नहीं छिपा रखी। चेकिंग के दौरान जनसभा स्थल से बाहर पुलिस ने रैली में पहुंचे लोगों की तलाशी के दौरान बीड़ी और तंबाकू व गुटका भी निकलवा लिया।
खास बातें:
- जनता को अंदर न जाने देने पर एसएसपी ने लगाई पुलिसकर्मियों को फटकार
- काले झंडे को लेकर अलर्ट थी पुलिस, सख्ती से ली गई तलाशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed