फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निगम में नहीं चलेगा किसी का झंडा, चलेगा कानून का डंडा

निगम में नहीं चलेगा किसी का झंडा, चलेगा कानून का डंडा

Tue, 12 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
निगम में नहीं चलेगा किसी का झंडा, चलेगा कानून का डंडा
मेरठ। प्रदेश के कैबिनेट और मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि नगर निगम को महापौर नहीं बल्कि उनके पति चलाना चाहते हैं, यह उनके बयानों से स्पष्ट हो रहा है। बसपा के पूर्व विधायक और महापौर पति योगेश वर्मा के झंडे और डंडे के बयान पर उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं कि किसी के झंडे और डंडे का नहीं बल्कि सिर्फ कानून का डंडा चलेगा, क्योंकि अब प्रदेश में योगी जी का कानून है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वंदेमातरम किसी पार्टी या धर्म का नहीं है। बल्कि आजादी की लड़ाई से जुड़ा है, जो करोड़ों भारतीयों को देश प्रेम के लिए प्रेरित करता है। जो इसे रोकना चाहते हैं, इससे उनकी सोच स्पष्ट होती है कि उन्हें सिर्फ वोटों की चिंता है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसे देश से प्यार नहीं है वह मेरठ से क्या प्यार करेगा।
विज्ञापन

हवाई उड़ान के लिए हो चुका चयन
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में हमने 15 एयरपोर्ट रीजनल कनेक्टिविटी के तहत घोषित किए हैं, जिनमें मेरठ भी है। जहां तक फ्लाइट के रूट का सवाल है, तो यह केंद्र की योजना है। यह योजना 20 सीटर प्लेन के लिए है, जिसमें 25 सौ रुपये का टिकट है और दो हजार का अनुदान सरकार देती है। इसके लिए अभी सिर्फ पांच शहरों की निविदा खोली गयी है। धीरे-धीरे बाकी शहरों की भी खोली जा रही है। बहुत जल्दी ही मेरठ से उड़ान शुरू होगी, यह तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में स्मार्ट सिटी
प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमने मेरठ को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कर भेज दिया है। अब जनवरी में बैठक होनी है। निश्चित रुप से मेरठ इस बार स्मार्ट सिटी में चयनित हो जाना चाहिए। इसमें मुझे कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है।
यह लोकतांत्रिक व्यवस्था
महापौर पद पर मेरठ में हुई हार पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वह इससे दुखी हैँ। लेकिन यह लोकतांत्रिक व्यवस्था है। इसकी गाजियाबाद में समीक्षा चल रही है। हार के कारणों को तलाश कर उन्हें दूर किया जाएगा और भविष्य में संगठन और ज्यादा मजबूत हो इसका ध्यान रखा जाएगा।
राहुल ऊपर, कांग्रेस नीचे
राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का ग्राफ लगातार ऊपर उठ रहा है। लेकिन कांग्रेस का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है।

तेजी से सुधर रही कानून व्यवस्था
प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था पर भाजपा के ही कार्यकर्ताओं के असंतुष्ट होने पर कहा कि ऐसा नहीं है। यूपी में और खासतौर पर वेस्ट यूपी में तेजी से कानून व्यवस्था में सुधार आया है। एक दिक्कत जो सबसे बड़ी आ रही है वह दूसरे प्रदेशों के बार्डर को लेकर आ रही है। इसके लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात हुई है, जिस पर जनवरी में सभी आसपास के प्रदेशों के डीजीपी स्तर के पुलिस अधिकारियों से वार्ता होगी और अपराध कर दूसरे प्रदेश में भागने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इस दौरान विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील भराला, आलोक सिसौदिया, राजकुमार कौशिक आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
खास बातें:
प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने नगर निगम में चल रही खींचतान पर दिया बयान
महापौर पति योगेश वर्मा के बयान पर कहा कि अब प्रदेश में योगी जी का कानून है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed