{"_id":"5a00b07c4f1c1b74698b9f32","slug":"151509994620-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलापूर्ति कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलापूर्ति कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सस्ते गल्ले की दुकानों के संचालकों द्वारा राशन की कालाबाजारी के खिलाफ भारतीय किसान आंदोलन के बैनर तले जिला आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि राशन की कालाबाजारी की जांच के साथ संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए उचित कार्यवाही की जाए। इस संबंध में पांच सूत्री मांग पत्र जिला आपूर्ति अधिकारी को सौंपा। इस दौरान ब्रिजेश चौहान, मौ. सूफियान चौहान, रियाजुद्दीन, मौ. फारूख, दीवान गिरी, आसिफ आदि रहे।
विज्ञापन