{"_id":"5a00afbb4f1c1b71548bb22b","slug":"151509994427-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम हुसैन का चेहलुम 10 को,तैयारी पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम हुसैन का चेहलुम 10 को,तैयारी पूर्ण
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हजरत इमाम हुसैन के चेहलुम के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है। 10 नवंबर को चेहलुम पर छोटी करबला व शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से प्रारंभ होने वाले जुलूसों के कार्यक्रम के बारे में मुहर्रम कमेटी की ओर से जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।
कमेटी के संगठन मंत्री हाजी शमशाद अली ने बताया कि चेहलुम पर प्रात: आठ बजे जुलूस-ए-ताजिया इमामबाड़ा डॉ. करीमबख्श हैदरी जाटव गेट से प्रारंभ होगा। इसी क्रम में ताजिया, जुलजुनाह व अलम-ए-मुबारक का बड़ा जुलूस 10 नवंबर दोपहर तीन बजे इमामबाड़ा छोटी करबला से प्रारंभ होकर बड़ी करबला वक्फ मनसबिया रेलवे रोड पहुंचेगा। इसी दिन दोपहर में जुलूस-ए-ताजिया, अलम व जुलजुनाह इमामबाड़ा दरबारे हुसैनी जैदी फार्म से मजलिस के बाद बरामद होगा। बड़ी करबला मनसबिया में मजलिस के बाद रात्रि में अंजुमन तहफ्फुज-ए-अजादारी की ओर से यहां शौक हॉस्टल परिसर में आग पर मातम होगा। डीएम से मांग की गई है कि चेहलुम पर बिजली, पानी और सफाई की व्यापक व्यवस्था की जाए। जुलूस मार्ग पर भी यातायात नियंत्रित रहे।