{"_id":"59c820f14f1c1b29688b642f","slug":"151506287857-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन
मेरठ। बनारस में विश्वविद्यालय की छात्राओं पर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए रविवार को यहां कमिश्नरी आवास चौराहे पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौ.अमित सिवाच ने कहा कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की छात्राएं पिछले दो दिन से छेड़छाड़ की घटनाओं से आहत होकर अपनी मांगोके लिए शांतिपूर्ण धरना दे रही थीं। किसी अधिकारी ने उनकी समस्या नहीं सुनी और उन पर पुलिस ने बर्बरता से लाठियां बरसायीं। इस प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया। इस दौरान सुरजीत तोमर, प्रवेन्द्र राणा, सत्येन्द्र चौधरी, सुमित यादव, दिनेश गुप्ता, ध्रुव चौधरी, कौसर सईद, अब्दुल वाहिद, शिवम यादव, इलियास मेवाती आदि मौजूद रहे।