{"_id":"59c81b444f1c1b26688b65b5","slug":"151506286404-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगा जाम
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में भीड़ बढ़ने से ज्यादा लग रहा जाम
मेरठ। नवरात्र में जैसे ही बाजारों में खरीददारी बढ़ने लगी वैसे ही जाम की समस्या और भी अधिक बढ़ गई है। पहले से ही शहर जाम से जूझ रहा था, लेकिन अब मुख्य बाजारों में सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम और ज्यादा लग रहा है।
रविवार शाम को लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक जाम लगा रहा। लालकुर्ती पैठ बाजार में अंदर वाले रास्ते पर भी ऐसा हाल रहा कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। जीरो माइल से बेगमपुल चौराहे तक भी वाहन जाम में फंसे रहे। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा भी जाम की स्थिति रही।
देहलीगेट चौराहे से कबाड़ी बाजार, सराफा बाजार, वैली बाजार, खैरनगर में जाम की यह स्थिति रही कि दो पहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल रहा। इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डे पर भी शाम के समय जाम लग गया। हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल तक सड़क पर खड़े अवैध ऑटो और ई-रिक्शा सड़क पर खड़े होने से जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर अतिक्रमण
त्योहार शुरू होते ही शहर में दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजाना शुरू कर दिया है। ऐसे में मुख्य बाजारों में जाम की समस्या पुलिस के लिए मुसीबत बन गई है। कुछ स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने पहुंचती है लेकिन दुकानदारों के सामान और सड़क पर वाहन रुके हुए देखकर पुलिस भी पल्ला झाड़ लेती है।
शहर में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। अधिकांश स्थानों पर लोगों के वाहन सड़क पर ही खड़े हाते हैं। जिसके चलते जाम की समस्या ज्यादा बन रही है।
खास बात
मुख्य चौराहों और दिल्ली रोड पर लगा जाम, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन