फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हादसे का शिकार होने से बची जनता एक्सप्रेस

हादसे का शिकार होने से बची जनता एक्सप्रेस

Mon, 25 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार होने से बची जनता एक्सप्रेस
हादसे का शिकार होने से बची जनता एक्सप्रेस
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली से सहारनपुर आ रही जनता एक्सप्रेस रविवार रात रामपुर मनिहारान के पास हादसे का शिकार होने से बची। मनानी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर किसी ने लोहे का टुकड़ा रख दिया था। इसके चलते ट्रेन को जोरदार झटका लगा और ट्रेन डगमगाने लगी। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह से चालक ने ट्रेन को नियंत्रित किया। इसके बाद ट्रेन को टपरी स्टेशन पर रोक दिया गया। यह किसी शरारती तत्व की खुराफात है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

खतौली में हुए उत्कल एक्सप्रेस हादसे को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि रविवार रात करीब दस बजे दिल्ली शामली सहारनपुर रेल लाइन पर एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। रेल यात्रियों की माने तो दिल्ली से सहारनपुर आ रही जनता एक्सप्रेस को रामपुर मनिहारान के पास जोरदार झटका लगा। अचानक पहियों से तेज आवाज हुई और ट्रेन डगमगा गई। हादसे की आशंका से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बच्चों और महिलाओं में चीख पुकार मच गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रेन को नियंत्रित करने के बाद चालक ने टपरी स्टेशन पर ट्रेन रोकी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर मौके पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। बताया गया कि ट्रैक पर पर एक बड़ा लोहे का टुकड़ा रखा हुआ था। जिस कारण ट्रेन को झटका लगा। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित थे। संपर्क करने पर फिलहाल कोई अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed