{"_id":"5999f6e54f1c1ba4238b49c2","slug":"151503262437-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू अटैक: 20 और को पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू अटैक: 20 और को पुष्टि
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
20 और लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
स्वाइन फ्लू के 20 और मरीज मिले हैं। इनमें मेरठ के 14 हैं, जबकि छह दूसरे जिलों से हैं। मेरठ में अब तक 93 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से रविवार को जिन लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमेंमंगू सिंह (58) निवासी गंगानगर, मीना जोशी (47) निवासी शास्त्रीनगर, अमित कुमार (62) निवासी दबुथवा, विशाल कुमार (43) निवासी पीएल शर्मा रोड, ज्योति रानी (26) निवासी मेडिकल कॉलेज कैंपस, कार्तिक (16) निवासी मवाना रोड मेरठ, गुंजन रस्तोगी (48) निवासी पुलिस लाइंस मेरठ, पलक (14) निवासी इंदिरानगर मेरठ, लक्ष्मी (6) निवासी मुंडाली, शोभित (16) निवासी किठौर, राशिद (38) निवासी शास्त्रीनगर, श्याम लाल (73) निवासी शास्त्रीनगर, कन्हैया (5) निवाली किला रोड खजूरी और नीतू (35) निवासी मंडौरा हैं। इनकेअलावा सरोज (60) निवासी मोदीनगर गाजियाबाद, इपशित (3) निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, निहारिका गर्ग (14) निवासी पंचशील कालोनी मुजफ्फरनगर, भव्या (साढ़े चार साल) निवासी बागपत, सोनी गुप्ता (41) निवासी अंसारी रोड मुजफ्फरनगर, डोली वर्मा (40) निवासी धनौरा मंडी अमरोहा के हैं।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल अस्पताल की लैब से अब तक 291 सैंपलों में से 118 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 25 लोग दूसरे जिलों के हैं। यहां से मेरठ के 90 लोगों को पुष्टि हुई है, जबकि मेरठ के तीन मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि दिल्ली की लैब से हुई है। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें नौ महिलाएं हैं। गर्मी के मौसम में स्वाइन फ्लू जिस तरह के कहर ढा रहा है, इससे आशंका है कि सर्दियों में हालात और भी खराब हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा है।
खास बात
मेरठ के अब तक 93 मरीज आ चुके हैं सामने, स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पा रहा कंट्रोल