फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आईकार्ड दिखाकर नजदीकी डाकघर से मिलेगी आपकी डाक

आईकार्ड दिखाकर नजदीकी डाकघर से मिलेगी आपकी डाक

Sat, 19 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
आईकार्ड दिखाकर नजदीकी डाकघर से मिलेगी आपकी डाक
डाकघर बंद है तो मुख्य शाखा से लें डाक
विज्ञापन

विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था, डाक सेवकों की हड़ताल जारी, धरना प्रदर्शन,
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। यदि आपके गांव का डाकघर बंद है और आपकी कोई जरूरी डाक आई है, तो आप उस डाकघर की मुख्य शाखा पर आईडी प्रूफ दिखाकर अपनी डाक ले सकते हैं। डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से चरमराई ग्रामीण डाक व्यवस्था को देखते हुए डाक विभाग ने ये व्यवस्था की है। उधर हड़ताली डाक सेवकों ने शुक्रवार को डाक विभाग के मंडलीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डाक सेवक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे देहात क्षेत्र में डाक वितरण ठप है। प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रेगर ने बताया कि उपशाखा डाकघर की ब्रांच से डाक वितरण की व्यवस्था की गई है। एसएसपी ने बताया कि अधिकांश लोगों को अपनी डाक आने की पूर्व सूचना होती है। ये लोग अपने उपशाखा डाकघर की ब्रांच पर आई कार्ड दिखाकर अपनी डाक ले सकते हैं। एसएसपी ने दावा किया कि जिले में 317 डाक सेवक हैं जिनमें से करीब 150 हड़ताल पर हैं। बाकी काम कर रहे हैं। मंडलीय प्रवर अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन में शुक्रवार को बागपत के भी डाक सेवक पहुंचे। मंडलीय सचिव बिजेंद्र कुमार ने कहा कि उनके संबंध में केंद्र सरकार द्वारा गठित कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू करनी चाहिए। उनसे आठ घंटे ड्यूटी लेने और विभागीय करण करने की मांग की। धरने पर सुशील शर्मा ,ओमपाल, भीम सिंह, अनिल त्यागी, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed