फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जल्द कर्जमाफी चाहिये तो खाते में आधार कार्ड लिंक कराईये

जल्द कर्जमाफी चाहिये तो खाते में आधार कार्ड लिंक कराईये

Fri, 07 Jul 2017 08:07 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
जल्द कर्जमाफी चाहिये तो खाते में आधार कार्ड लिंक कराईये
जल्द कर्ज माफी चाहिए तो आधार कार्ड लिंक कराइये
विज्ञापन

- एक लाख रुपये तक की ऋण माफी का मामला

मेरठ। यदि आप कर्ज माफी के दायरे में आ रहे हैं और आपको लोन जल्द माफ कराना है तो जल्द ही अपना आधार कार्ड अपने बैंक खाते में लिंक करा लें। ऐसे किसानों का वेरिफिकेशन आसान हो जाएगा और उनकी लोन माफी जल्द हो जाएगी।
प्रदेश सरकार ने 31 मार्च 2016 तक किसानों पर बकाया फसली लोन की रकम से एक लाख रुपये तक की ऋण माफी करने का सरकुलर जारी किया था। लीड बैंक मैनेेजर अविनाश तांती ने बताया कि बैंकों द्वारा चिंहित किए जा रहे किसानों का डाटा अपलोड करने को सरकार द्वारा अपनी वेबसाइट पर एक विशेष पोर्टल बनाया गया है। संबंधित ब्रांच अपनी यूजर आईडी से पात्र किसान की कुछ बिंदुओं पर जानकारी अपलोड करेंगे। शासन बैंक द्वारा अपलोड की गई जानकारी का मिलान अपने पास पहले से उपलब्ध रिकार्ड से करेगा। आधार कार्ड से उसकी पहचान और गाटा संख्या से उसकी जमीन आदि का वेरिफिकेशन होगा।
विज्ञापन

एलडीएम के अनुसार जिन किसानों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होगा उनकी जांच में आसानी होगी और उनकी लोन माफी भी जल्द होगी। जिन किसानों का डाटा शासन पर उपलब्ध रिकार्ड से मेल नहीं खाएगा । शासन स्तर से उनकी जांच जिला स्तरीय कमेटी से कराई जाएगी। इस कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी होते हैं। बैंकों द्वारा डाटा अपलोड का काम 15 जुलाई तक करने का प्लान है। इसके बाद डाटा मिलान आदि के काम में भी एक से डेढ़ महीना लगा सकता है। शासन की जांच में खरे उतरने वाले किसानों के बैंक खाते से ही लोन की रकम से एक लाख रुपये कम कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि कर्ज माफी का लाभ पांच एकड जोत वाले किसानों को ही मिलना है। जिले के करीब 2.40 लाख किसान इसके दायरे में आ रहे हैं। इन पर करीब 2210 करोड़ रुपया बैंकों का फसली लोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed