{"_id":"5953f7614f1c1bcd738b482a","slug":"151498675041-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्गों पर उपलब्ध कराएं मूलभूत सुविधाएं : डीएम
जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में एसडीएम को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
डीएम समीर वर्मा ने बुधवार को बचत भवन में कांवड़ यात्रा तैयारी की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसलिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम इन व्यवस्थाओं पर ध्यान दें। इसके अलावा पुलिस अधिकारी भी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर कांवड़ मार्ग की सुरक्षा की कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कांवड़ यात्रा की योजना तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
डीएम ने कहा कि जनपद की सभी कांवड़ मार्ग चौड़े और गड्ढा मुक्त हों। वहां पर पीने के पानी, साफ -सफ ाई, प्रकाश व्यवस्था व चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने स्वास्थ्य, नगर निगम, विद्युत आदि विभाग अपनी कार्ययोजना के साथ नोडल अधिकारी नामित कर कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिन मार्गों पर रूट डायवर्जन होना है, उन्हें चिन्ह्ति कर कार्रवाई शुरू करें। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी जर्जर तारों को शीघ्र बदलवायें। कांवड़ कैंपों में विद्युत कनेक्शन देने से पहले सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखें।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचें
डीएम ने कहा कि कांवड़ के अवसर पर भंडारा लगाने वाले संचालकों के साथ बैठक करें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटलों, ढाबों, व शिविरों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच अवश्य करें। होटल व ढाबों पर शिवभक्तों से खाने का अधिक शुल्क न वसूला जाए। उन्होंने बीएसए व डीआईओएस को निर्देश दिये कि वह कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में विश्राम की व्यवस्था करते हुए वहां हैंडपंप, विद्युत व शौचालयों की सफाई आदि सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
छह जुलाई से शुरू होगी यात्रा
एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि कांवड़ यात्रा 6 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई तक रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले अस्थायी स्नान घर व शौचालय को ठीक करायें। पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। एसएसपी जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन कर कटो को बंद किया जाएगा। बैठक में एडीएम नगर मुकेश चंद्र, वित्त गौरव वर्मा, एडीएम एलए राजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा वीपी सिंह, नगर आयुक्त मनोज सिंह चौहान, एसडीएम मवाना अरविंद कुमार सिंह, मेरठ कुमार भूपेंद्र सिंह, एसपी नगर मान सिंह चौहान, देहात राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।