{"_id":"5a4cdc114f1c1bcf6d8b79e4","slug":"151498668119-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील रहे न्यायिक कार्यों से विरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील रहे न्यायिक कार्यों से विरत
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गाजियाबाद के वकीलों के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता, मारपीट करने तथा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में बुधवार को वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
मेरठ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री अतुल जैन ने बताया कि गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का इस संबंध में पत्र मिला था। जिसके समर्थन में केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के सभी बार पदाधिकारियों से बातचीत करने के उपरांत बुधवार को हड़ताल की घोषणा की गयी थी। इस दौरान केंद्रीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से भेजा। जिसमें मांग की गई है कि वकीलों के खिलाफ पंजीकृत मुकदमा वापस लिया जाएं। यदि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं की गयी तो समिति 22 जिलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर ठोस निर्णय लेगी। प्रतिनिधिमंडल में ठा. मुकेश सिंह, अजय कुमार स्वामी, मुकेश कुमार तोमर, अलका शर्मा, अब्दुल जब्बार खान, हेमचंद निमेष, ज्ञान प्रकाश, जितेंद्र धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।