{"_id":"5a3586794f1c1b156b8bcb34","slug":"151345741817-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं से गिर गया दिन का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं से गिर गया दिन का पारा
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के बाद मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ठंड का असर इतना है कि धूप निकलने के बावजूद भी राहत नहीं मिल रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा बर्फीली हवाओं से ठंड और बढे़गी।
शनिवार सुबह कोहरा तो साफ रहा, लेकिन बादलों के बीच सूरज छिपा हुआ था। 10 बजे के करीब धूप खिली तो मौसम भी बदला-बदला हुआ दिखाई दिया। दिन में हवा 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवा तेज होने के कारण धूप निकलने के बाद भी सर्दी का असर कम नहीं हुआ। सूरज ढलने के बाद सर्दी और बढ़ गई। दिन और रात सर्द होने से पारा में भी उतार चढ़ाव आ रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.8 और रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि शनिवार को हवाओं की गति बढ़ने से ठंड और भी बढ़ गई। इससे दिन का तापमान गिर गया। रात के तापमान में और भी गिरावट आएगी। रात में पाले का असर भी दिखाई दे रहा है जो सर्दी को बढ़ाने का काम कर रहा है। अभी दिन में मौसम ऐसे ही रहेगा सुबह को धूप देर से निकलेगी और सर्दी बनी रहेगी।
छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
11 25.4 9.2
12 22.0 13.0
13 16.6 11.5
14 15.5 9.2
15 20.2 7.6
16 18.8 7.6