फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नवनिर्वाचित चेयरमैन ने एस एस पी से मिलकर सुरक्षा की मांग की।

नवनिर्वाचित चेयरमैन ने एस एस पी से मिलकर सुरक्षा की मांग की।

Wed, 13 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित चेयरमैन ने एस एस पी से मिलकर सुरक्षा की मांग की।
मवाना। नवनिर्वाचित चेयरमैन अय्यूब कालिया सोमवार को एसएसपी मंजिल सैनी से मिले और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। मतगणना से एक दिन पहले नवनिर्वाचित चेयरमैन अय्यूब कालिया के समर्थक को मखदूमपुर रोड पर हमला कर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। इसका आरोप बसपा नेता तथा उनके समर्थकों पर लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं बसपा नेता का समर्थक गोली लगने से घायल हुआ था। इसमें चेयरमैन और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में चेयरमैन अय्यूब कालिया सीओ आदि से मिलकर सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। सोमवार को चेयरमैन अय्यूब कालिया एसएसपी से मिले। एसएसपी ने थाने का कार्यभार देख रहे एसएसआई भरतलाल शाह को निर्देश दिए। जिसके बाद मंगलवार की सुबह उनके आवास के पास पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed