{"_id":"5a2e8d6e4f1c1b8b688b7d42","slug":"15130004419-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माना खुर्द चोकी के पास तीन कार आपस में टकराई पांच लोग घायल।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माना खुर्द चोकी के पास तीन कार आपस में टकराई पांच लोग घायल।
Updated Mon, 11 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मवाना खुर्द पुलिस चौकी के निकट बिजनौर से दिल्ली जा रही कार का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही दो अन्य कारों को चपेट में लेे लिया। जिससे पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं, तीनों कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
सैंट्रो कार में सवार होकर सोमवार को बिजनौर निवासी मोहम्मद हारून, पत्नी रोशनजहां और बच्चा मोहम्मद जैद मालवीय नगर दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार मवाना खुर्द पुलिस चौकी के निकट पहुंची तो उसका टायर फट गया। वहीं, सामने मेरठ से आ रही दो कार टायर फटने से अनियंत्रित कार की चपेट में आ गईं। वैगनार कार में पति-पत्नी सवार थे। वे मामूली रूप से घायल हो गए। दूसरी कार इयोन में नसीम अहमद, पत्नी सीमा निवासी किठौर मवाना जा रहे थे। वे भी चपेट में आकर घायल हो गए। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक से पूछताछ की। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना कि मेरठ रोड पर जा रही कार का अचानक टायर फटने से दो अन्य कार चपेट में आ गईं। इस संबंध में किसी भी कार चालक ने थाने में तहरीर नहीं दी है।