फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क़ार ने युवती को टक्कर मारकर घायल किया।

क़ार ने युवती को टक्कर मारकर घायल किया।

Sun, 10 Dec 2017 07:21 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
क़ार ने युवती को टक्कर मारकर घायल किया।
मवाना। साप्ताहिक पैठ में सामान खरीदने जा रही एक युवती को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

फलावदा रोड स्थित शकुंतला विहार निवासी सोनिया पुत्री रणवीर रविवार को अपनी मौसी और बहनोई के साथ साप्ताहिक पैठ में सामान खरीदने के लिए जा रही थी। वह फलावदा रोड स्थित मंदिर के निकट पहुंची तो सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घायल की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवती के पिता रणवीर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पैठ में तीन महिलाओं का पर्स उड़ाया, हंगामा
मवाना। साप्ताहिक पैठ में सामान खरीदने आई गांव की एक महिला का किसी ने पर्स साफ कर दिया। जिस पर महिला ने पैठ में जमकर हंगामा किया। वहीं, दो अन्य महिलाओं का पर्स कर चोरी कर लिया। पीड़ित महिलाओं ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बहोडूपुर निवासी महिला साप्ताहिक पैंठ में सामान खरीदने आई थी। किसी अज्ञात ने उसका पर्स चोरी कर लिया। उसे पर्स चोरी होने का पता चला तो उसने पैठ में जमकर हंगमा किया। इसके बाद बिना तहरीर दिए गांव लौट गई। वहीं, महावीर शर्मा निवासी मोहल्ला तिहाई ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसकी पत्नी और पुत्री पैठ में सामान लेने के लिए गई थी। वहां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने इनका बैग चोरी कर लिया। उनके बैग में पर्स और मोबाइल था। वहीं, सरिता पत्नी सुनीत चौहान निवासी मोहल्ला हीरालाल थाने के पास ही बस स्टाप पर बस का इंतजार कर रही थी। वह यहां से बस में सवार हुई। उसने रास्ते में मोबाइल निकालने के लिए पर्स में हाथ डाला तो पता चला कि किसी ने उसका पर्स काटकर पांच सौ रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


टेलेंट हंट प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन
मवाना। एसवीएस स्कूल में आयोजित टेलेंट हंट प्रतियोगिता में डांसिंग, सिगिंग एवं मॉडलिंग ऑडिशन में 80 बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के आयोजक आकाश गेजवाल ने बताया कि यहां बच्चे ऑडिशन में चयनित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed