फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद् की बैठक।

अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद् की बैठक।

Sun, 21 Jan 2018 09:52 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद् की बैठक।
मवाना। अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद् की बैठक में नगर में महिलाओं तथा लड़कियों के साथ बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता जताई। इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन देकर घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल में संपन्न हुई परिषद् की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर में अवैध कोचिंग सेंटरों की भरमार है। इनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ब्योरा तक नहीं है। इसी कारण छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। अध्यक्षता नूर मोहम्मद ने की तथा संचालन महिपाल सागर ने किया। बैठक में विनोद कुमार कामिल, योगेश शर्मा, महेश कश्यप, आस मौहम्मद कुरैशी, बबीता चौधरी, रामेश्वरी जाटव, नेहा शर्मा, इसरार अंसारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


लोकतंत्र को मजबूत करें युवा
मवाना। अटौरा रोड पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी वोट की ताकत को पहचानें तथा लोकतंत्र को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटौरा रोड नाले के पास मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चेयरमैन नगर पालिका अय्यूब कालिया ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष के हो गए हैं वे अपना मत बनवाएं। इस मौके पर नदीम अख्तर तथा कार्यक्रम के आयोजक बिलाल मंसूरी ने कहा कि वे लोगों को जागरूक करने का कार्य आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर सभासद फैय्याद अहमद, रियाजुद्दीन मलिक, उस्मान, सुलेमान, फारूख आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed