फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोरना मे पहुंची शोचालयो की जांच के लिए टीम

मोरना मे पहुंची शोचालयो की जांच के लिए टीम

Fri, 08 Dec 2017 02:06 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
मोरना मे पहुंची शोचालयो की जांच के लिए टीम
मेरठ। रजपुरा ब्लॉक के गांव मोरना में बनाए गए शौचालयों आदि के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। इस दौरान एक शौचालय को दरवाजा खोला तो वह टूट गया।
विज्ञापन

भावनपुर थाना के गांव मोरना निवासी मोहित कांबोज, निशांत शर्मा और राजकुमार त्यागी ने गांव में बने 234 शौचालय, लोहिया योजना के अंतर्गत बने सात भवनों के निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को उप निदेशक कृषि विभाग सुरेंद्र सिंह चौधरी, अवर अभियंता फतेह चंद्र, लेखापाल भोपाल सिंह और शशी शर्मा सहित अन्य अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर बने 10 शौचालयों की जांच की और ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान लाभार्थी अल्ला बक्श, ननुवा, सुक्के, आदि ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वही जांच के दौरान एक शौचालय का गेट खोला तो वह टूटकर अधिकारियों के हाथों में आ गया। पंचायत घर में पुताई और मरम्मत के बारे में भी मौके पर पहुंचकर टीम ने जांच की। इस दौरान ग्राम प्रधान शहजाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ओडीएफ में शामिल हो चुका है गांव
ग्रामीणों ने बताया कि गत वर्ष उनका गांव मोरना ओडीएफ में भी शामिल हो चुका है। जिस पर ग्राम प्रधान शहजाद को जिला अधिकारी की तरफ से सम्मानित किया गया था। जबकि अभी तक भी गांव में बने हुए शौचालय चालू भी नहीं हो सके हैं। इस संबंध में उप निदेशक कृषि विभाग सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
मोरना के ग्रामीणों ने लगाया था घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
उप निदेशक कृषि विभाग, अवर अभियंता और लेखापाल ने की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed