फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाबा साहेब की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

बाबा साहेब की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

Thu, 07 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
मेरठ। डा. भीमराव अंबेडकर की 62वें परिनिर्वाण दिवस पर शहर में विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें बाबा भीमराव के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से छात्रों ने बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।
प्रदेश संगठन मंत्री महेश राठौर ने रैली का शुभारंभ सूरजकुंड से किया। रैली का नेतृत्व प्रदेश प्रमुख उत्तम सैनी ने किया। रैली परिषद कार्यालय से होते हुए सूरजकुंड जानवरों के अस्पताल, ईव्ज चौराहा, एनएएस कॉलेज, अंबेडकर चौक, साकेत चौराहा, जेलचुंगी से विवि कैंपस में पहुंची। विवि में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ। उत्तम सैनी, डॉ. त्रिलोचन शर्मा, डॉ. राजकुमार सिंह, चिराग गुप्ता, राहुल विकल, अंकित बंसल, अखिल गोयल, अंकित स्वामी, अभिषेक मौर्य, शेखर धामा, हंस चौधरी, प्रशांत पटेल, विकास यादव, राहुल चौधरी, अभिनव चौहान, शशीमोली दुबे, मयंक पटेल, जतिन लिसाड़ी, विनोद कुमार व सुमित ठाकुर ने सहयोग दिया। वहीं डीएन डिग्री कॉलेज के छात्रनेता दर्शन सिंह के साथ अन्य छात्रों ने मिलकर जन जागरूकता रैली निकाली। रैली सोफीपुर से होकर कैश कॉलेज से अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंची। छात्र नीरज कुमार, मयंक, शिवम सिंघानिया, सुनीत प्रकाश, नितिन, रवि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


माल्यार्पण किया, कैंडल मार्च निकाला
फोटो
मोदीपुरम/कंकरखेड़ा/मेरठ। पल्हैड़ा चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला एवं पार्षद विक्रांत ढाका ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अजय सलावा, विजय शर्मा, सूरज ठाकुर, धर्मेंद्र चौहान, वीरेंद्र चौधरी, बंटी चौहान, सचिन विहान, रवि बंजारा आदि मौजूद रहे। वहीं कंकरखेड़ा में अंबेडकर शक्ति संगठन व भारतीय मूल निवासी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च बुद्ध चौक से शुरु होकर सतीश चौक, बड़ा बाजार, पैठ बाजार, गुरुनानक बाजार, सरधना रोड से होता हुआ गांव लाला मोहम्मदपुर में संपन्न हुआ। प्रवीन जाटव, नीरज कुमार, पुष्पेंद्र जाटव, उपेंद्र गौतम, आदेश नागौरी, मोती लाल सिंघानिया, गुलशन बौद्ध, किशन जाटव, प्रेम लाल, भगत सिंह बौद्ध, रवि वाल्मीकि, रोहित कुमार, अंकित, रोहताश जाटव, राहुल गौतम आदि मौजूद रहे। उधर, निर्माणाधीन डॉ. अंबेडकर डिग्री कॉलेज नई बस्ती के प्रांगण में भारतीय बौद्घ शिक्षा संस्थान की ओर से परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान बौद्घ भिक्षु प्रज्ञानंद के परिनिर्वाण पर सभी ने शौक व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारीलाल ने और संचालन वीरेंद्र सिंह बौद्घ ने किया। तुलसावती, भोपाल चांदना, श्रीपाल, धर्मपाल जनवादी, सुखवीर सिंह, राजेंद्र गौतम, जगदीश बौद्घ, अनिल गौतम, सतपाल, डॉ. बीर सैन, केपी बौद्ध आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रालोद में भी जगा बाबा साहेब के प्रति प्रेम
मेरठ। रालोद में भी अब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति प्रेम जाग रहा है। बुधवार को रालोद ने बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस पर जहां आगरा में बड़े पैमाने पर मनाया वहीं जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मेरठ से अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी के नेतृत्व में दो बस और चार गाड़ी से कार्यकर्ता आगरा पहुंचे थे। उनके साथ दलित चिंतक व इतिहासकार डॉ. किरण सिंह, डॉ. सतीश प्रकाश, इंद्रपाल सिंह ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। दूसरी तरफ जिला संगठन ने भी जिलाध्यक्ष राहुल देव के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक परवेज हलीम, डॉ. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, पप्पू गुर्जर, योगेश फौजी, रणवीर दहिया, रजत चौधरी, जीशान सिद्दीकी, दुष्यंत रोहटा, हरेंद्र प्रधान, नीटू, बिल्लू, नासिर अंसारी, रतन सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

यहां भी हुए कार्यक्रम
मेरठ। ब्रह्मपुरी स्थित चावली देवी आर्य इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. नीलम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शहर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति ने भी पुष्प अर्जित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश उपाध्यक्ष योगी जाटव, अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव संजय कटारिया आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान आंदोलन पदाधिकारियों ने अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध से नहलाया। कुलदीप कुमार, ब्रिजेश चौहान, नितिन बालियान, अशोक राव, धीरपाल आदि मौजूद रहे। भारतीय दलित विकास संस्थान ने गढ़ रोड़ स्थित केबी फर्नीचर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। संचालन चरण सिंह लिसाड़ी ने किया। मुख्य अतिथि एसडीओ विद्युत रणवीर सिंह रहे। जगपाल बौद्घ मौजूद रहे। डॉ. अंबेडकर डिग्री कॉलेज में महाविद्यालय सचिव धमदीप सिंह बौद्घ ने बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याणकारी सेवा संस्थान ने अंबेडकर पार्क में पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। संचालन उपाध्यक्ष अमर सिंह तथा चतर सिंह ने की। गढ़ रोड़ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. आरपी सिंह आदि मौजूद रहे। भारतीय गुरु रविदास मानव सुरक्षा दल की ओर से कचहरी रोड अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सजग प्रहरी उप्र शाखा जिला मेरठ ने भी परिनिर्वाण दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महानगर अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह आदि रहे। डॉ. अंबेडकर मोर्चा उप्र द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया। लीलापत, अश्वनी, गुरचरण बिल्टोरिया आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय बौद्घ समाज ने कचहरी में कार्यक्रम किया। परिवर्तन संस्था द्वारा कमिश्नरी पार्क पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। संस्था के सुप्रीमो चौ. विनोद अंबेडकर, पिंकी अंबेडकर, सोनू सिंह, नरेश चौहान, पवन वैद, बिजेंद्र सागर आदि रहे।


बसपाइयों ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित बसपा कार्यालय पर बसपाइयों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। वेस्ट यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि मेरठ में निकाय चुनाव में जिस तरह से बसपा ने जीत हासिल की है उससे साफ नजर आ रहा है कि बसपा की नीतियों को लोग समझ रहे हैं। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा सभी को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर महापौर सुनीता वर्मा, जिलाध्यक्ष मोहित कुमार, जिला प्रभारी अमित शर्मा, शाहजहां सैफी, चतर सिंह जाटव, मुरारीलाल केन, सतलपाल पेपला, रामकुमार असनावडे़ आदि मौजूद रहे।

खास बात
डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed