{"_id":"5a256d384f1c1b4e718b735a","slug":"151240236166-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी में 6 दिसंबर को हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी में 6 दिसंबर को हो सकती है बारिश
Updated Mon, 04 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम।
वेस्ट यूपी में मौसम फिर से पलटी मारने को तैयार है। 48 घंटे तक आसमान पर बादल रहेंगे और बारिश की संभावना है। जिससे ठंड का दौर तेजी से बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है।
दिसंबर में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। रात सर्द होती जा रही है। जिसके चलते ठंड का असर शाम होते ही बढ़ जाता है। सोमवार सुबह से ही आसमान पर हल्के बादल रहे। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही, लेकिन शाम को बादलों के चलते समय से पहले ही सूर्य छिप गया, शाम को फिर से हवा के चलते सर्दी का असर बढ़ गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी का असर सोमवार को भी बढ़ता दिखाई दिया। मौसम कार्यालय में दिन का अधिकतम तापमान 24.0 एवं रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 एवं न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान दो और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस कारण से छह दिसंबर को वेस्ट यूपी में बारिश होने की संभावना है। मंगलवार से ही आसमान पर बादल रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश ज्यादा भी हो सकती है। बारिश के होने से ठंड में इजाफा होगा।
मुख्य बातें
रात का पारा लुढ़का, ठंड का असर बढ़ा