{"_id":"5a2426f94f1c1bc5758b6cc7","slug":"15123188414-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुर में विद्युत निगम के खिलाफ पंचायत-गांव में मीटर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुर में विद्युत निगम के खिलाफ पंचायत-गांव में मीटर लगाने का विरोध
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना।
छुर गांव स्थित शिवमंदिर में रविवार सायं विद्युत निगम द्वारा गांव में मीटर लगाने के विरोध में पंचायत का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत निगम टीम द्वारा जिन घरों में कनेक्शन दिए हैं उनमें मीटर लगाए जा रहे हैं। छुर गांव में धूमसिंह की अध्यक्षता और नाहर सिंह के संचालन में हुई पंचायत में विद्युत टीम को गांव में नहीं घुसने देने का निर्णय किया गया। पंचायत में कहा कि यदि टीम ने जबरन घुुसने का प्र्रयास किया तो उसे बंधक बना लिया जाएगा। इसके लिए भाकियू नेता कृष्णपाल की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।
विद्युत निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कनेक्शनों पर मीटर लगाने का काम शुरू कराया गया है। देहात क्षेत्र के गांवों में करीब पांच वर्ष पूर्व भी मीटर लगाने काम शुरू किया गया था। उस समय छुर गांव में टीम पहुंची तो उसे बंधक बना लिया गया था। विद्युत निगम के एसडीओ और जेई को भी बंधक बनाया गया। यहां तक कि टीम को बंधन मुक्त कराने पहुंचे तहसीलदार को भी नहीं बख्शा था। तहसीलदार वहां से बमुश्किल जान बचाकर भागे थे। टीम करीब आठ घंटे बंधक बनी रही। इसके बाद मीटर लगाने का काम बंद कर दिया गया।
इसके बाद फिर से विद्युत निगम ने गांवों में मीटर लगाने का काम शुरू किया। सरधना क्षेत्र के कई गांवों में घरेलू विद्युत कनेक्शनों पर मीटर लगा दिये गये हैं। वहीं, कई गांवों में काम चल रहा है। छुर के ग्रामीणों ने गांव में विद्युत मीटर नहीं लगने देने के विरोध में पंचायत का आयोजन किया। रविवार देर शाम शिव मंदिर में आयोजित पंचायत में मीटर लगाने के विरोध कर्मचारियों को बंधक बनाने का निर्णय किया गया। जिसमें 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष भाकियू नेता कृष्णपाल, नाहर सिंह, जगमोहन, रामपाल, चंदवीर, कटार सिंह, राजसिंह, बिल्लू, विनेश, बिशन प्रधान आदि शामिल किए गए हैं। इस मौके पर पंचायत में रामपाल, धर्मपाल, सुरेश, बलवीर, जगमोहन आदि शामिल रहे। 12 सदस्यीय टीम गांव में मीटर लगाने वाले विद्युत निगम के कर्मचारियों को घुसने नहीं देगी। यदि टीम ने जबरन घुसने का प्रयास किया तो उसे बंधक बनाया जायेगा। वहीं, विद्युत निगम के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं, टीम ने यह भी निर्णय किया कि वह किसी अधिकारी से नहीं मिलने जाएंगे। यदि टीम गांव में घुसी तो अधिकारी खुद ही गांव में आयेंगे तब उनसे बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य बातें
छुर गांव में ग्रामीणों ने पंचायत करके किया निर्णय
ग्रामीणों ने विरोध करने के लिए 12 सदस्यीय टीम का गठन किया