{"_id":"5a22be0b4f1c1ba7678bf3ae","slug":"151222644117-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर। नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी ने सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को कस्बे में थाना पुलिस तथा पीएससी बल के साथ पैदल मार्च किया। वहीं, वाहन चेकिंग अभियान के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।
पुलिस ने कस्बा स्थित फव्वारा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यहां पर दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की तलाशी ली तथा कागजों की जांच की। पुलिस ने बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों के चालान काटकर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। थाना प्रभारी ने चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग कर बिना सीट बेल्ट एवं ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने की दशा में वाहन चालकों के चालान काटे। वहीं, पुलिस ने कस्बे में कुछ लोगों की संदिग्ध लगने पर तलाशी ली। जिससे सड़क पर वाहन चालकों तथा लोगों में अफरा-तफरी रही। वहीं, थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार त्यागी का कहना कि निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कस्बे में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए अभियान चलाया गया है।