फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बौन्द्रा का पचायत घर बदहाल हो चुका है ।

बौन्द्रा का पचायत घर बदहाल हो चुका है ।

Sat, 02 Dec 2017 08:17 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
बौन्द्रा का पचायत घर बदहाल हो चुका है ।
बौंद्रा।
विज्ञापन

अंबेडकर गांव बौंद्रा में कराए गए विकास कार्यों कि गुणवता का अंदाजा पंचायतघर की दशा देखने से ही लगाया जा सकता है। बदहाल पंचायतघर उपले पाथने के काम आ रहा है।

परीक्षितगढ़ ब्लॉक के इस गांव के अंबेडकर में शामिल होने के बावजूद विकास कार्यों को तवज्जो नहीं दी जा रही है। यहां पर विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। वहीं, सरकारी संपत्तियों की हालत भी देखरेख के अभाव में खराब है। इसके चलते पंचायतघर की दुर्दशा हो चली है। पंचायतघर कि आज तक न तो मरम्मत और न ही रंगाई पुताई कराई गई है। इस पर ध्यान देने से ग्रामीणों ने इसमें उपले पाथने शुरू कर दिए हैं। सरकारी उपेक्षा के चलते पंचायतघर का सदुपयोग नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायतघर का निर्माण होने के बाद से आज तक यहां ग्राम सचिव नहीं बैठे हैं। प्रस्ताव पास कराने के लिए पंचायतघर पर कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। इसके चलते यह बदहाली का शिकार हो गया है। ग्राम की महिलाएं इसमें उपले पाथने का काम कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायतघर पर सचिव के नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इमारत की बदहाली मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी। वहीं, ग्राम प्रधान अफसर अली का कहना है कि जल्द ही पंचायतघर की सफाई कराकर व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
ग्राम सचिव के यहां नहीं बैठने से परेशान रहते हैं ग्रामीण
एसडीएम ने दिया जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed