फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमआईईटी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रथम वार्षिकोत्सव

एमआईईटी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रथम वार्षिकोत्सव

Fri, 01 Dec 2017 02:57 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
एमआईईटी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रथम वार्षिकोत्सव
मोदीपुरम। एमआईईटी स्कूल पल्लवपुरम फेज दो में बृहस्पतिवार को प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएस विवि मेरठ के प्रो. वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल के प्रधानाचार्य पायस डब्ल्यू फर्डीनेन्डस ने किया।
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सरस्वती वंदना व गणेश वंदना सुनाई। प्रिंसिपल पायस डब्ल्यू फर्डीनेंडस ने कहा कि हमारे जीवन में बच्चों का महत्व बहुत अधिक है। हमारा व्यवहार बच्चों के प्रति अनुकूल रहना चाहिए। स्कूल की प्रधान अध्यापिका राखी गुरुंग ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में गोकुल की गलियां गीत पर कृष्ण कन्हैया के नटखट रूप की बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। नए युग का आगाज नाटक के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया। खास आक र्षण डांस ऑफ लाईस नृत्य रहा। जब बच्चों ने अंधेरे में नृत्य प्रस्तुत किया। आयोजन में 8 विजेताओं को राखी मेकिंग प्रतियोगिता व 8 विजेताओं को अंग्रेजी गायन प्रतियोगिता के लिए पुरस्कृत किया गया। 6 विजेता अंग्रेजी व हिंदी लेख प्रतियोगिता के रहे, 9 विजेता दीपक सज्जा के थे। कार्ड मेकिंग व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रैंड फिनाले बांड ऑफ लव ग्रुप ने डांस करके कार्यक्रम का समापन किया। स्कूल प्रबंधक बरखा अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। चेयरमैन विष्णु अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, प्रेस प्रवक्ता अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुशासन है सफलता की पहली सीढ़ी
आयोजन के मुख्य अतिथि सीसीएसयू के प्रो. वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी है। छात्र अनुशासन व समयबद्धता के पथ पर चलें तो यकीनन सफलता मिलेगी। मेहनत से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावियों क ो मिला सम्मान
आयोजन समारोह में विद्यालय के मेधावी सम्मानित किए गए। स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 120 बच्चों को एमआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन विष्णु शरण, मुख्य अतिथि ने मेडल, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed