फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज हो जाएगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

आज हो जाएगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Thu, 30 Nov 2017 07:01 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
आज हो जाएगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
मवाना।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष पद के 13 तथा वार्ड सदस्य के पद 125 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। जिस कारण सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। कुछ ने तो ज्योतिषियों से भविष्य की जानकारी लेने के लिए चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस बार नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी तथा वार्ड सदस्य के लिए 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान से ठीक दो दिन पहले अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राहुल कुमार ने भाजपा के बागी प्रत्याशी अशोक चौधरी को दे समर्थन देने का एलान कर दिया था। जिस कारण चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए केवल 13 प्रत्याशी मैदान में रह गए थे।
विज्ञापन

इन सभी अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के 125 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। आने वाले चुनाव परिणामों के मद्देनजर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कन तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के रवि गोला और कांग्रेस के अयूब कालिया की स्थिति मजबूत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बार पार्टियों से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने पार्टी मतदाताओं में जमकर सेंध लगाई है। जिस कारण सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की नींद उड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं गिनती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी कर्मचारियों और प्रत्याशियों तथा उनके एजेंट को न हो इसकी अपेक्षित व्यवस्था की गई है।
मुख्य बातें
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed