फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बास्केट बाल प्रतियोगिता का फाइनल मेरठ कालेज मेरठ ने जीता।

बास्केट बाल प्रतियोगिता का फाइनल मेरठ कालेज मेरठ ने जीता।

Thu, 30 Nov 2017 09:17 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
बास्केट बाल प्रतियोगिता का फाइनल मेरठ कालेज मेरठ ने जीता।
मवाना(मेरठ)।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेरठ कॉलेज मेरठ ने जीता। उप विजेता डीएन कॉलेज मेरठ की टीम रही। साथ ही नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।
एएसपीजी कॉलेज मवाना में चल रही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पहला मैच आईपी कॉलेज बुलंदशहर एवं एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के मध्य खेला गया। जिसमें आईपी कॉलेज बुलंदशहर ने जीत हासिल की। फाइनल मैच मेरठ कॉलेज मेरठ तथा डीएन कॉलेज मेरठ के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ कॉलेज मेरठ ने फाइनल मैच जीत लिया। डीएन कॉलेज मेरठ की टीम उप विजेता रही। इसके पश्चात विश्वविद्यालय से आए चयनकर्ताओं ने नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव दुलीचंद महला ने बताया कि नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय टीम का गठन किया गया है। जिसमें मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम से 4, डीएन कॉलेज मेरठ की टीम से 3, आईपी कॉलेज बुलंदशहर की टीम से 2 तथा एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम से एक खिलाड़ी का चयन किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन एवं पारितोषिक वितरण में डा. जीएस रुहेल क्रीड़ा अधिकारी चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ विशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष पवन मित्तल ने की। उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को उपाध्यक्ष प्रबंध समिति ब्रजेश जिंदल, प्राचार्य डा. अतुल कुमार गोयल ने तथा विजेता टीम को अध्यक्ष पवन मित्तल तथा डा. जीएस रुहेल ने चैंपियन ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बिजेंद्र गर्ग, आलोक चौहान, अशोक राजवंशी, आदित्य गोयल, भूपेंद्र त्यागी, सौरभ कंसल, कृष्ण मोहन पालीवाल, अभयवीर गर्ग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. रक्षा गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
उपविजेता टीम डीएन कॉलेज मेरठ रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed