फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गेट का अधिक इंडेट जारी करने की मांग को लेकर किसान सभा के लोग मिल अधिकारी से मिले।

गेट का अधिक इंडेट जारी करने की मांग को लेकर किसान सभा के लोग मिल अधिकारी से मिले।

Fri, 24 Nov 2017 07:06 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
गेट का अधिक इंडेट जारी करने की मांग को लेकर किसान सभा के लोग मिल अधिकारी से मिले।
मवाना।
विज्ञापन

किसानों को चीनी मिल में आ रही विभिन्न समस्याओं के संबंध में किसान सभा के लोग शुक्रवार को मिल अधिकारी से मिले तथा अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। उन्होंने जल्द हल नहीं होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है।
किसान सभा के मंडलीय सचिव जितेंद्रपाल सिंह ने बताया कि किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल मिल अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं से मिल अधिकारी को अवगत कराया। कहा कि किसानों के सामने पर्ची की समस्या आ रही है। चीनी मिल द्वारा गेट पर 40 प्रतिशत इंडेंट तथा गन्ना क्रय केंद्रों पर 60 प्रतिशत इंडेंट जारी किया जा रहा है। जिससे मिल में गन्ना डालने वाले किसानों को कम पर्ची मिल पा रही हैं। यदि किसान समय से गन्ना डाल देते तो खेत जल्द खाली हो जाते। इससे किसान गेहूं की बुवाई में कर देता। मिल अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों को बताया कि मिल का कुल इंडेंट 56 लाख है। जिसमें से मिल अभी तक 21 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुका है। प्रतिनिधिमंडल में नरेश चौधरी, संग्राम सिंह, इंद्रपाल सिंह, मनोज धामा, रामवीर सिंह, महा सिंह, बिल्लू, राजपाल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


अंतर्महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता 29 से
मवाना। एएसपीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. अतुल कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर्महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता पुरुष 2017-18 का आयोजन किया जाएग। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध सभी महाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी के लिए आयोजन सचिव प्रो. दुलीचंद महला और डा. अरुण कुमार से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed