फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विजन में छात्राओं को किया सम्मानित

विजन में छात्राओं को किया सम्मानित

Sat, 11 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
विजन में छात्राओं को किया सम्मानित
मोदीपुरम। विजन विद्यापीठ में विजन स्पोर्ट्स एकेडमी की दो छात्राओं नीशु और अक्षरा को सम्मानित किया गया। दोनाें छात्राएं एक नवंबर को नैनीताल में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रवाना हुई थी। कोच जोगिंद्र सिंह के सानिध्य में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र विहान ने माला पहनाकर उपहार दिए। जेवलिन थ्रोअर खिलाड़ी अन्नू के पिता चौधरी अमरपाल सिंह ने पांच सौ रुपये की धनराशि देकर बच्चों को आशीर्वाद दिया। डायरेक्टर पूजा विहान, प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर, सुदर्शन कौशिक, कविता, विकास, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विनायक में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का समापन
मोदीपुरम। विनायक विद्यापीठ में चल रहे महिला सशक्तिकरण सत्ता का समापन किया गया। इसमें मुख्य रूप में लिटिल ड्रेगन कुंग्फू एकेडमी के निदेशक नगेंद्र रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज में भी नारी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती है। इस तरह का प्रशिक्षण छात्राओं को समय-समय पर दिया जाता रहा तो कुछ समस्याओं का सामना कर सकती हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. गौरव कौशिक ने छात्राओं को कार्यक्रम का महत्व बताया। प्रियंका यादव, अलका सहरावत, ज्योति, दीपिका, श्वाति, विकास, रेनू, हिमांशु आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed