{"_id":"5a03328c4f1c1b97678ba0c2","slug":"15101590848-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैन की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा।
खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर खरखौदा स्टेशन से करीब एक किलोमीटर मेरठ की ओर मंगलवार रात एक युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके सिर और पैर में चोट लगी। वह घटनास्थल से हटकर ट्रैक से नीचे तो आ गया, लेकिन समय से इलाज नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर को जब किसान जंगल में गये तो युवक का शव मिलने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस के अनुसार मेरठ-खुर्जा रेलवेे ट्रैक पर खरखौदा स्टेशन से एक किलोमीटर मेरठ की ओर पोल संख्या 77 के निकट करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। शरीर पर नीले रंग की चेकदार कमीज और नीली जींस थी। पुलिस के अनुसार मृतक मंगलवार रात्रि में शायद किसी ट्रेन में सवार होगा। वह किसी वजह से ट्रेन से नीचे गिर गया। जिसमें उसका एक पैर का कुछ हिस्सा कट गया तथा सिर में गंभीर चोट लगी। वह घायल अवस्था में वहां से किसी तरह ट्रैक से नीचे चकरोड पर पहुंच गया। मामला रात्रि का होने के कारण घायल युवक को इलाज नहीं मिल सका। इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर किसान जंगल की ओर गए तो उन्होंने चकरोड पर शव देखा। उन्होंने खरखौदा स्टेशन पर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। जिसमें बाद स्टेेशन मास्टर रामकेश मीणा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले एक कागज पर लिखे दो मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया तो दोनों ही नंबर पश्चिम बंगाल के मिले। पुलिस ने पहले शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। हालांकि पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि शव अकड़ा हुआ था। शायद युवक की मौत रात्रि में ही हो गई थी। उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मुख्य बातें
शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, युवक की जेब में मिले मोबाइल नंबर पश्चिम बंगाल के मिले
पुलिस शव को मोर्चरी भिजवाया