फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य उज्जवल जब उनसे शिक्षा की बजाय बर्तन साफ कराने का कार्य लिया जाता है।

कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य उज्जवल जब उनसे शिक्षा की बजाय बर्तन साफ कराने का कार्य लिया जाता है।

Wed, 08 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य उज्जवल जब उनसे शिक्षा की बजाय बर्तन साफ कराने का कार्य लिया जाता है।
मवाना।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में पढ़ाई कराने के बजाय बच्चों से बर्तन साफ कराए जाते हैं। वहीं, स्कूल समय में शिक्षिका की बजाय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को पढ़ाती है।

प्रीतनगर में प्राइमरी पाठशाला नंबर तीन स्थित है। इसी भवन में प्राइमरी पाठशाला नंबर चार के बच्चे भी पढ़ते हैं। मध्यावकाश के बाद बच्चों से स्कूल में मिड-डे मील के बर्तन साफ कराए जाते हैं। वहीं, स्कूल में शिक्षिका की बजाय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को पढ़ाती है। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आराधना ने बताया कि शिक्षिका आयशा परवीन बैंक गई हैं। इसलिए वह बच्चों को पढ़ा रही है। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बच्चों की संख्या एवं बर्तन आदि साफ कराने की बाबत कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। वहीं, स्कूल शिक्षिका आयशा परवीन ने बताया कि वे स्कूल के काम से ही बैंक गई थीं। उनके स्कूल में दोपहर का भोजन एनजीओ से आता है। हो सकता है जो बच्चे बर्तन साफ कर रहे थे वे स्कूल नंबर चार के हों।
विज्ञापन

वहीं, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा तो इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed