फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नए क्रय केन्द्र चालू न करने पर मिल के खिलाफ कार्रवाई

नए क्रय केन्द्र चालू न करने पर मिल के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 08 Nov 2017 08:50 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
नए क्रय केन्द्र चालू न करने पर मिल के खिलाफ कार्रवाई
सरूरपुर।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना की बुधवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों ने चीनी मिलों द्वारा गन्ना आयुक्त के आदेशों के बाद भी गन्ना क्रय केन्द्र चालू न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही क्रय केन्द्रों में घटतौली पर अंकुश लगाने के लिए मिलों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनाई।

गन्ना समिति की बैठक में सभापति सतेन्द्र सिंह ने कहा कि गन्ना आयुक्त ने चीनी मिलों को नये गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित कर गन्ना खरीद करने के आदेश दिये थे। जिसमें कुछ चीनी मिलों ने अभी तक कई गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित नहीं किये हैं। जिस कारण किसान गन्ना आपूर्ति करने के लिए परेशान हैं। बैठक में विचार विमर्श के बाद चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में इन केन्द्रों को स्थापित कर गन्ना खरीद शुरू नहीं की गई तो लखनऊ गन्ना आयुक्त से मिलकर के इनके केन्द्रों को दूसरी चीनी मिलों को आंवटित कराया जायेगा। बैठक में प्रस्ताव रखा कि चीनी मिल समानुपातिक गन्ना खरीद कर समय पर भुगतान करना सुनिश्चित करें। गन्ना विभाग ने यदि गत वर्षों में घटतौली करते पकड़े गए तौल लिपिकों के लाइसेंस बनाकर खरीद की अनुमति दी तो उन तौल लिपिकों की धरपकड़ की जायेगी। बैठक में कृषि यंत्रों की खरीद कराकर किसानों को अनुदान पर दिलाने की मांग रखी। गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन बिजेन्द्र प्रमुख ने कहा कि यदि कोई तौल लिपिक घटतौली करते पकड़ा गया तो अबकी बार तौल लिपिक के साथ साथ मिल अध्यासी के खिलाफ भी मुकदमा कायम कराया जायेगा। उन्होंने चेताया कि किसी भी कीमत पर घटतौली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मिलों की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक का संचालन सचिव डॉ. सचिन कुमार ने किया। यहां डिप्टी सुनिल कुमार, उप सभापति नजाकत अली, रिफाकत अली, शशांक, जगत सिंह, नवीन सांगवान, देवेंद्र शर्मा, सतेंद्र नेक, सोमेंद्र गिरि आदि थे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मलियान सहकारी गन्ना विकास समिति की बोर्ड बैठक में लगाए आरोप
चीनी मिल और गन्ना विभाग के खिलाफ मुखर हुए सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed