{"_id":"59ff1b5d4f1c1bee688b95c0","slug":"150989100115-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर बनी है ऊहापोह की स्थिति।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर बनी है ऊहापोह की स्थिति।
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
नामांकन प्रक्रिया के लिए सोमवार को अंतिम दिन है। हालांकि अभी तक सपा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। शाम को फिर से चर्चा उड़ी कि तीसरी बार प्रत्याशी बदलकर जाहिदा बेगम को फाइनल किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि अभी तक कोई प्रत्याशी निश्चित नहीं है। वहीं, अभी तक वार्ड को लेकर भी अधिकतर पार्टियों ने पत्ते नहीं खोले हैं।
नामंाकन प्रक्रिया शुरू हुए आठ दिन व्यतीत हो चुके हैं। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इसके बावजूद सपा में अभी तक मवाना नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर असमजंस की स्थिति बनी हुई है। तीन दिन पहले जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने सिंबल के साथ दीपक गिरी का नामांकन कराया था। वहीं, शनिवार को उस समय हालात बदल गए। जब जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने ही संदीप मावी का नामांकन मय सिंबल कराया।
अभी चर्चाओं का दौर थम भी नहीं पाया था कि रविवार को फिर से नगर में चर्चा आम हो गई कि संदीप मावी का टिकट काटकर जाहिदा बेगम को पार्टी अपना प्रत्याशी बना रही है। हालांकि दिन में जाहिदा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना था कि अभी कोई प्रत्याशी निश्चित नहीं है। वहीं, अधिकतर पार्टियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, वार्डों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की घोषणा किसी भी पार्टी ने नहीं की है। जिस कारण राजनीतिक पार्टियों से वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग असमजंस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
मुख्य बातें
रविवार शाम को जाहिदा बेगम को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा रही