फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नामांकन।

नामांकन।

Sun, 05 Nov 2017 07:26 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
नामांकन।
मवाना।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के आठवें दिन मवाना नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए छह तथा वार्ड सदस्य के लिए 38, हस्तिनापुर से अध्यक्ष के लिए चार, वार्ड सदस्य के लिए 21, बहसूमा से अध्यक्ष का एक, वार्ड सदस्य के 12, फलावदा से अध्यक्ष के लिए आठ, वार्ड सदस्य के लिए 36, परीक्षितगढ़ से वार्ड सदस्य के लिए दो, किठौर से अध्यक्ष पद पर सात, वार्ड सदस्य के 15, शाहजहांपुर से अध्यक्ष के लिए छह तथा वार्ड सदस्य के लिए 12 नामांकन पत्र जमा हुए।

नामांकन के आठवें दिन रविवार को अध्यक्ष पद के लिए एक तथा वार्ड सदस्य के आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए बसपा से मोहम्मद फराईम, कांग्रेस से अयूब कालिया, निर्दलीय राहुल कुमार, जाहिदा बेगम, अमीर आजम कुरैशी तथा सदस्य पद के लिए 38 नामांकन पत्र जमा हुए। हस्तिनापुर से वार्ड सदस्य के नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के चार तथा वार्ड सदस्य के 21 नामांकन पत्र जमा हुए। बहसूमा से अध्यक्ष के तीन, सदस्य के तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के एक तथा वार्ड सदस्य के 12 नामांकन पत्र जमा हुए। फलावदा से अध्यक्ष के सात, वार्ड सदस्य के 29 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के आठ तथा वार्ड सदस्य के 36 नामांकन पत्र जमा हुए। परीक्षितगढ़ से वार्ड सदस्य के तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई तथा नौ नामांकन पत्र जमा हुए। किठौर से अध्यक्ष पद के दो तथा वार्ड सदस्य के 15 नामांकन पत्र बिके। अध्यक्ष के लिए सपा प्रत्याशी रखशिंदा परवीन, बसपा से नावेदा चौहान, निर्दलीय नाजिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सोना, निर्दलीय अंजुम, रिजवाना, शाहना परवीन, वार्ड सदस्य के 15 नामांकन पत्र जमा हुए। शाहजहांपुर से अध्यक्ष के दो तथा सदस्य के छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। हालांकि अध्यक्ष पद के छह तथा वार्ड सदस्य के 12 नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed