फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पंचायत में सुमित एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग।

पंचायत में सुमित एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग।

Sun, 05 Nov 2017 06:46 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
पंचायत में सुमित एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग।
मवाना।
विज्ञापन

गांव रामपुर घोरिया में सर्वसमाज की पंचायत में सुमित एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की।
सपा जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार के आवास पर संपन्न हुई सर्व समाज की पंचायत में मोनू पंवार ने कहा कि एनकाउंटर में मारे गए सुमित गुर्जर पर एक भी मुकदमा नहीं था। फिर भी उसको घर से उठाकर फर्जी एनकाउंटर के माध्यम में उसकी हत्या कर दी गई। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय, उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। इसके बाद एनकाउंटर कराकर मौत के घाट उतार रही है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि भाजपा के एक विधायक सुमित गुर्जर को गुंडा तथा गैंगस्टर अपराधी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विधायक ओछी राजनीति का परिचय देकर चर्चा में रहने के लिए उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। सभी ने विधायक के बयान की निंदा की। पंचायत में सभी ने उक्त फर्जी एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराकर दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सुमित गुर्जर को शहीद दर्जा दिए जाने की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता सुरेंद्र पाल सिंह ने की तथा संचालन विक्रम सिंह ने किया। पंचायत में सतपाल, गौरव सिरोही, राहुल गुर्जर, श्योपाल, भोपाल, राजवीर, जयवीर, नईम, सुरेंद्र, राजेश मावी, आजादवीर, सुशील, रोहित यादव, विपिन प्रधान, गुड्डू यादव आदि उपस्थित थे।

मुख्य बातें
रामपुर घोरिया में सर्वसमाज की पंचायत में मांग की गई

बाइकों की भिड़ंत में चार घायल
फलावदा। मवाना रोड स्थित गैस एजेंसी के समीप दो बाइक की भिड़ंत में दौराला निवासी अंकुर पुत्र दाल सिंह, अमित पुत्र सोहन सिंह एवं खतौली निवासी रोहित पुत्र अमर सिंह, जयपाल पुत्र ओमपाल सिंह घायल हो गए। परिजनों ने घायलों का निजी चिकित्सक के उपचार कराया। खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed