फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्राम प्रधानों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजकर की घोटाले की जांच की मांग

ग्राम प्रधानों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजकर की घोटाले की जांच की मांग

Thu, 02 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजकर की घोटाले की जांच की मांग
सरधना। क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के प्रधान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र भेजा। इस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम को मामले की जांच सौंप दी है। पत्र में आरोप लगाया कि सरकार द्वारा पायका योजना चलाई गई थी। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा प्रत्येक गांव के लिए वर्ष 2008 से 2012 तक धन भेजा गया। जिसमें समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा योजना को धरातल पर लागू नहीं किया गया। इस योजना में बडे़ स्तर पर घोटाला किया गया। जनपद मेरठ के लिए सवा करोड़ रुपये आवंटित हुए। जिसमें प्रत्येक गांव में पांच-पांच लाख युवाओं के खेलकूद पर रुपये खर्च होने थे। शिकायत करने वालों में ग्राम महादेव प्रधान सुनील कुमार, कुशावली प्रधान सुनील कुमार, भामौरी के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार, रार्धना की प्रधान राजबाला, कालंद के पूर्व प्रधान शिवदयाल आदि शामिल हैं। मंडलायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन


मढियाई में चोरों की तलाश में दबिश
सरधना। मढियाई गांव में बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने बैट्री चोरी करने के मामले में दबिश दी। हालांकि आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके। वहीं, इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के सामने हंगामा किया।
विज्ञापन


बैरूण सराय में दो पक्षों में हंगामा
सरधना। बैरूण सराय में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर हंगामा हो गया। एक युवक नशे में धुत होकर पड़ोसी के यहां पहुंचा और गालीगलौज कर दी। आरोप है कि शराबी युवक ने इस दौरान तमंचे से फायर करने का भी प्रयास किया। वह भीड़ आता देख फरार हो गया। इस मामले में शहजाद पुत्र गुलाम मशूद ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed