फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नवीना महोत्सव के दूसरे दिन ईसाई समुदाय के लोगों ने मनाई मुर्दो की ईदस्ड्ड1द्ग

नवीना महोत्सव के दूसरे दिन ईसाई समुदाय के लोगों ने मनाई मुर्दो की ईदस्ड्ड1द्ग

Thu, 02 Nov 2017 09:06 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
नवीना महोत्सव के दूसरे दिन ईसाई समुदाय के लोगों ने मनाई मुर्दो की ईदस्ड्ड1द्ग
सरधना।
विज्ञापन

नगर के देवी मंदिर के निकट लोकप्रिय रोड स्थित कैथोलिक कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने मुर्दों की ईद मनाई। उन्होंने अपनों से बिछड़ों की कब्र को पुष्पों से सजाकर मोमबत्ती जलाई। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर फादर पाक्या नाथन और फादर ससिन बाबू ने विशेष प्रार्थना कराकर मिस्सा बलिदान कराया।

नवीना महोत्सव के दूसरे दिन प्रत्येक वर्ष की भांति ईसाई समुदाय ने मुर्दों की ईद मनाई। कैथोलिक समुदाय के लोग बच्चों और महिलाओं के साथ नए-नए कपडे़ पहनकर सुबह से ही कब्रिस्तान में पहुंचने लगे थे। उन्होंने यहां पर कब्र की मिट्टी तरीके से लगाकर उसकी सफाई की। उन्होंने कब्रों को बडे़ ही सुंदर ढंग से पुष्पों से सजाया। शाम करीब चार बजे कब्रिस्तान में विशेष प्रार्थना हुई। इसी कब्रिस्तान में बेगम समरू के वंशजों का भी मकबरा बना हुआ है। फादर पाक्या नाथन और फादर ससिन बाबू ने विशेष प्रार्थना कराकर मिस्सा बलिदान कराया। इस मौके पर माता मरियम एवं प्रभु यशु को याद कर श्रद्धालुओं ने अलहे लुईया, अलहे लुईया के जयकारे लगाए। ईसाई समुदाय के लोगों का देर रात तक कब्रिस्तान में पहुंचने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कैथोलिक कब्रिस्तान में ईसाई समुदाय के लोगों ने मनाई मुर्दों की ईद
देवी मंदिर के निकट कब्रिस्तान पहुंचकर अपनों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाईं
फूलों से कब्र सजाकर, मृतकों की आत्मा की शांति की दुआ मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed