फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आय जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग करते हुए एसडीएम को दिया ज्ञापन।

आय जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग करते हुए एसडीएम को दिया ज्ञापन।

Sat, 28 Oct 2017 06:22 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
आय जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग करते हुए एसडीएम को दिया ज्ञापन।
मवाना। नगर पालिका चुनाव लड़ने का दावा करने वालों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आय एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की है। जिससे वे समय से नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकें।
विज्ञापन

नगर पालिका में वार्ड और चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव 2017 की अधिसूचना 27 अक्तूबर को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दी गई है। वहीं, तहसील में बीते 15 दिन से आय, जाति एवं मूल निवास प्रमाण लेखपालों की हड़ताल के कारण नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने उक्त प्रमाण पत्र शीघ्रता से जारी कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राहुल कुमार, शाहनवाज, दानिश, फैजान, निजामुद्दीन, फिरदौश, साबिर, राजकुमार, कृष्णा, सोनू, सतपाल, रमेश, बिलाल आदि शामिल रहे । उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में है। इसका शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


गन्ना मूल्य चार सौ रुपये करने की मांग
मवाना। किसान सभा ने प्रदेश के सीएम के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गन्ना मूल्य चार सौ रुपये प्रति कुतंल घोषित किए जाने की मांग की है। किसान सभा ने सीएम के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2017-18 के लिए गन्ना मूल्य में प्रति कुतंल 10 रुपये की वृद्धि की गई है। हालांकि गन्ना किसानों को महंगा डीजल, कीटनाशक, फर्टिलाइजर, मजदूरों पर बीते वर्ष के मुकाबले 15 से 20 प्रतिशत अधिक खर्च करना पड़ रहा है। प्रति कुंतल गन्ना उत्पादन करने में किसानों को चार सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य से किसानों को 75 रुपये प्रति कुतंल की हानि होगी। सरकार बनने पर चार सौ रुपये प्रति कुतंल गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की घोषणा की गई थी। घोषित मूल्य से किसानों में आक्रोष पनप रहा है। ज्ञापन में गन्ना मूल्य के संबंध में पुन: विचार कर गन्ना मूल्य चार सौ रुपये घोषित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्रपाल सिंह, नरेश, राजपाल शर्मा, इंद्रपाल सिंह, जगदीश सिंह, रणवीर सिंह, मनोज धामा, वेदप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed